अगर आप जानना चाहते हैं कि CashKaro App क्या है और इससे Online Paisa से पैसा कैसे कमाया जाता है या फिर CashKaro App का इस्तेमाल कैसे किया जाता है तो आप मेरे इस पोस्ट को जरूर पढ़ें क्योंकि इस पोस्ट में मैं आपको CashKaro App के बारे में जानकारी दी है।
शॉपिंग करना किसे अच्छा नहीं लगता है ? शायद ही कोई ऐसा हो जिसे शॉपिंग करना पसंद ना हो। चाहे वो ऑफलाइन पीके करता हो अथवा ऑनलाइन। आज हर व्यक्ति शॉपिंग करना पसंद करता है और वहीं बात Online Shopping की हो तो इसकी बात ही अलग है। आज के समय में हर व्यक्ति Online shopping करना काफी पसंद करता है।
लेकिन अगर आपको शॉपिंग करने पर उसका कुछ Percent Cashback के रूप में दी जाए तो आपकी खुशी और भी बढ़कर दोगुनी हो जाती है। आज के इस पोस्ट में मैं आपको एक ऐसे एप्लीकेशन के बारे बताने वाला हूं जिससे अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको कुछ प्रतिशत Cashback के रूप में मिलता है। तो चलिए इस एप्लीकेशन के बारे में और भी जानने की कोशिश करते है –

चलिए जानते हैं कि CashKaro App क्या है ?
तो सबसे पहले जानते हैं कि ये CashKaro एप्लीकेशन क्या है ? दरअसल, यह एप्लीकेशन एक शॉपिंग एप्लीकेशन की ही तरह है। लेकिन यह एप्लीकेशन अन्य शॉपिंग एप्लीकेशन से बिल्कुल अलग है। CashKaro ऐप से बहुत सारी बड़ी – बड़ी कंपनियां जुड़ी हुई हैं।
जैसा कि हम देखते हैं कि जब भी हम किसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के लिए करते हैं चाहे हम शॉपिंग करने के लिए काफी पॉपुलर एप्लीकेशन जैसे Amazon, Flipkart, Myntra का इस्तेमाल करते हैं और अपना मनचाहा सामान खरीदते हैं।
ठीक इसी प्रकार से आप CashKaro App का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के रूप में कर सकते हैं साथ ही आप शॉपिंग के साथ – साथ Online Paisa भी कमा सकते हैं। आप जिस भी Shopping App से प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं आपको बस उस Apps / Site को Select कर लेना है और फिर ये आपको उस ऐप के वेबसाइट पर ले जाएगा जहां से आप अपने प्रोडक्ट्स को आसानी से खरीद सकते हैं।
यह भी जानें
- 1 मिनट में खराब फोटो की Quality ठीक कैसे करें ।
- Mobile रखकर भूल गए हैं तो इस ऐप की मदद लें 100% Help करेगा
- Facebook Profile Lock कैसे करें ? जानते हैं 2023 में लॉक करने का सही तरीका
CashKaro App से Online Paisa कैसे कमाएं ?

अगर आप CashKaro App से Online Paisa कमाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इस एप्लीकेशन में अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद जब भी आप कभी भी कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो आपको सामान खरीदने के लिए इसी ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
जब भी आप CashKaro App से Online Shopping करते हैं तो आपको कुछ प्रतिशत Cashback के रूप में दिया जाएगा।
लेकिन अगर आप और भी अधिक Cashback / Online Paisa पाना / कमाना चाहते हैं तो आप अपने दोस्तों को, अपने फैमिली मेंबर्स को या फिर आप Social Media Platform का इस्तेमाल करके CashKaro App को Refer कर सकते हैं। फिर जब भी कोई आपके लिंक से इस एप्लीकेशन से जुड़ता है और जब भी वह व्यक्ति कभी भी CashKaro App से शॉपिंग करता है तो आपको उसका 10% तक कैशबैक के रूप में दिया जाता है।
इस तरह से आप और भी अधिक Online Paisa कमा सकते हैं।
CashKaro App से Online Paisa कैसे कमाएं?
अब सवाल उठता है कि CashKaro App का इस्तेमाल करके Online Paisa कैसे कमा सकते हैं ? तो चलिए जानते हैं कि कैशकरो ऐप का इस्तेमाल करने के क्या – क्या फायदे हैं –
1. Phone Memory
आज PlayStore में बहुत सारे Shopping Apps मौजूद हैं और हम अधिकतर Shopping Apps का इस्तेमाल खरीददारी के लिए करते हैं। इतने सारे Shopping Apps होने के कारण हमारे फोन में काफी ज्यादा Apps हो जाते हैं जिस कारण हमारे फोन की मेमोरी भी खत्म हो जाती है।
लेकिन अगर आप CashKaro App का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपने फोन में कोई भी Shopping Apps रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
2. Shopping Apps
CashKaro App में आपको लगभग सभी प्रकार के Apps / Sites मिल जाते हैं इसका मतलब है आप एक ही Apps का इस्तेमाल करके हर प्रकार के Shopping Sites से प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। आपको हर शॉपिंग साइट्स के ऐप को अपने मोबाइल में रखने की आवश्यकता नहीं होगी।
3. Cashback
जब भी आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको कोई भी कैशबैक नहीं मिलता है चाहे आप कितना भी महंगा सामान क्यों ना खरीदें। लेकिन अगर आप CashKaro App से Online Shopping करते हैं तो यहां आपको कैशबैक दिया जाता है। मतलब आप जितना ज्यादा शॉपिंग करेंगे आप उतना ज्यादा कैशबैक प्राप्त करेंगे।
4. Withdrawal
CashKaro App से आप जितना भी कैशबैक प्राप्त करते हैं आप इसे आसानी से अपने Bank Account या फिर Amazon Pay Balance में ट्रांसफर कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इस कैशबैक को Flipkart Gift Card में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
5. Refer And Earn
अगर आप अधिक कैशबैक पाना चाहते हैं तो आप लोगों को Refer करके भी पैसा कमा सकते हैं। जब भी कोई आपके लिंक से CashKaro App में ज्वाइन करके शॉपिंग करता है तो आपको उसका 10% तक कैशबैक के रूप में दिया जाता है। आप CashKaro App को Refer करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि अधिक से अधिक लोग आपके लिंक से जुड़ सकें और आप अधिक से अधिक Online Paisa कमा सकें।

CashKaro App का इस्तेमाल कैसे करें ?
अगर आप CashKaro App का इस्तेमाल करना और कैशबैक पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको CashKaro App में अपना अकाउंट बनाना होगा तभी केवल आप इस ऐप से Online Paisa कमा सकते हैं। तो अब जानते हैं कि इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कैसे करें –
1. तो सबसे पहले आपको CashKaro App में Sign Up कर लेना है। ये बिलकुल ही फ्री है। आप यहां पर अपना अकाउंट बना सकते हैं या फिर आप फेसबुक या फिर अपने मोबाइल नंबर से साइन अप कर सकते हैं।
2. जब आप इस एप्लीकेशन में अपना अकाउंट बना लेते हैं तब आप इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।
3. अब यहां पर आप उस sites को ढूंढ सकते हैं जहां से आपको खरीददारी करनी है। इस एप्लीकेशन से लगभग 1500 Partners जुड़े हुए हैं।
4. CashKaro App का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आप जिस भी साइट्स से प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं आपको उसे पहले ढूंढकर Open कर लेना है। इसके बाद आपको Earn Upto 8% Reward लिखा हुआ दिखाई देगा जिसे आपको Open कर लेना है। जैसा आप नीचे देख सकते हैं। यहां मैं आपको सिर्फ समझाने के लिए 8% का उदाहरण लिया हूं। यहां 8% के स्थान पर कोई भी नंबर हो सकता है।

5. अब आपको इसे Open कर लेना है। Open करने के बाद ये आपको उसके साइट पर ले जाएगा जिस साइट्स को आपने सेलेक्ट किया था। अब आप यहां से कोई भी सामान खरीद सकते हैं जैसा कि आप किसी Apps का इस्तेमाल करके ऑनलाइन शॉपिंग करते थे। इस तरह आप शॉपिंग करने के साथ – साथ Online paisa भी कमा सकते हैं।
मुझे उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके मन की सारी शंका दूर हो गई होगी और आपको CashKaro App के बारे में और भी अच्छी तरह से जानकारी मिल गई होगी कि किस तरह से कैशकरों ऐप का इस्तेमाल करके Online Paisa कमाया जा सकता है।
निष्कर्ष :
आज के समय पोस्ट में हमने जाना कि CashKaro App क्या है, CashKaro App से Shopping करके Online Paisa कैसे कमाया जाता है और इस App से शॉपिंग कैसे किया जाता है। उम्मीद करता हूं कि आपको CashKaro App के बारे में बहुत कुछ जान गए होंगे। आपको मेरी यह पोस्ट कैसे लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।