हम सभी को पता है कि Thumbnail हमारे यूट्यूब वीडियो के लिए कितना जरूरी होता है। जबतक आप अपने वीडियो के लिए एक अच्छा सा Thumbnail नहीं बना लेते हैं तबतक आपके वीडियो में Views नहीं आता है। आपने यूट्यूब में काफी सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें Youtubers द्वारा लोगों से अच्छा थंबनेल बनाने के लिए कहा जाता है।
Thumbnail हमारे वीडियो के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर आपके Thumbnail का Quality भी ठीक नहीं है तो लोग आपके वीडियो को देखना पसंद नहीं करेंगे। यही कारण है कि सभी Youtubers अपने वीडियो के लिए HD Quality में Thumbnail बनाते हैं।
आपके Video का थंबनेल जितना अच्छा होगा उतना ही ज्यादा लोग आपके वीडियो को देखने के लिए आपके वीडियो को Click करेंगे और जितने अधिक लोग आपके वीडियो को Click करेंगे उतना ही अधिक आपके Channel में Subscribers के बढ़ने का मौका होता है।
Thumbnail क्या होता है?
सरल भाषा में कहा जाए तो Thumbnail एक प्रकार का Image होता है जिसमें वीडियो के बारे में संक्षेप में सारी जानकारी दी जाती है। जब भी कोई व्यक्ति अपने काम की कोई वीडियो यूट्यूब में Search करता है तो वह सबसे पहले थंबनेल को देखता और पढ़ता है और यह जानने की कोशिश करता है कि यह वीडियो किस विषय के ऊपर बनाया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जब भी आप यूट्यूब Open करते हैं तब हमारे सामने जो वीडियो आता है और उस वीडियो में जो Images लगा हुआ रहता है उसे ही यूट्यूब का Thumbnail कहा जाता है।
Thumbnail कैसे लगाएं?
जैसा कि हम सभी को पता है कि जब हम अपने वीडियो को YouTube Channel में अपलोड करते हैं तब आपको Thumbnail लगाने का Option आता है। लेकिन बहुत सारे नए Youtubers इसे Skip कर देते हैं और वे अपने वीडियो में Thumbnail नहीं लगाते हैं। फिर बाद में वे यूट्यूब में वीडियो Search करने लग जाते हैं कि YouTube Video में Thumbnail कैसे लगाएं।
तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि थंबनेल कैसे लगाएं तो आज मैं आपको बताने वाला हूं कि अपने वीडियो में थंबनेल कैसे लगाएं। अगर आप अपने Uploaded वीडियो में थंबनेल लगाना चाहते हैं या फिर आप अपलोड करते समय अपने वीडियो में थंबनेल लगाना चाहते हैं तो आज मैं आपको Upload किए हुए वीडियो में थंबनेल कैसे लगाया जाता है और वीडियो Upload करते समय थंबनेल कैसे लगाया जाता है ये दोनों बताने वाला हूं। तो चलिए जानते हैं –
YouTube में अपलोड वीडियो में Thumbnail कैसे लगाएं?
आज हम जानेंगे कि Youtube video में Thumbnail कैसे लगाएं? इस पोस्ट में में आपको यूट्यूब वीडियो में थंबनेल लगाने के दो तरीके बताने वाला हूं जिनकी मदद से आप अपने वीडियो में थंबनेल लगा सकते हैं।
यूट्यूब में अपलोड वीडियो में Thumbnail दो तरीके से लगाया जा सकता है –
- YouTube
- YouTube Studio
सबसे पहले हम जानेंगे कि YouTube से अपलोड वीडियो में Thumbnail कैसे लगाएं?
यह भी जानें
- 5 मिनट में मोबाइल से YouTube में वीडियो कैसे अपलोड करें?
- Top 5 Video Editing Apps For Youtube In Hindi
- Youtube Se Paise कब और कैसे मिलते हैं? यूट्यूब 1000 Views पर कितने पैसे देती है?
YouTube App से अपलोड वीडियो / वीडियो में Thumbnail कैसे लगाएं?
अगर आप अपने अपलोड किए हुए वीडियो में Thumbnail लगाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले Youtube Application को Open कर लेना है। इसके बाद आपको उस Email id से यूट्यूब में Login हो जाना है जिस Email id से आपने YouTube में अपना चैनल बनाया है।
Step 1
अपलोड किए हुए वीडियो में Thumbnail लगाने के लिए आपको अपने यूट्यूब के दाईं ओर ऊपर की तरफ अपने Profile Picture को Open कर लेना है। इसके बाद एक नया Page Open होगा। अब यहां पर आपको Your Channel के Option को Click कर लेना है।
Step 2
जैसे ही आप Your Channel के Option को Click करते हैं तो आपके सामने एक नया इंटरफेस नजर आता है। अब सबसे पहले आपको Manage Videos के Option को Open कर लेना है। जैसे ही आप इस Option को Select करते हैं तो आपके सामने वो सभी वीडियो दिखाई देने लगता है जिस वीडियो को आपने अपने Channel में अपलोड किया है। अब यहां से आपको उस वीडियो को Select कर लेना है जिस वीडियो में आप Thumbnail लगाना चाहते हैं।
Step 3
अब आप जिस भी वीडियो में Thumbnail लगाना चाहते हैं इस वीडियो के दाई ओर जो तीन बिंदु है आपको उसे Select करना है। जैसे ही आप इस बिंदु को Click करते हैं तो आपके सामने काफी सारा Option नजर आता है। अब यहां पर आपको Edit के Option को Select कर लेना है।
जैसे ही आप इस Option को Select करते हैं तो कुछ इस तरह का इंटरफेस दिखाई देता है। अब आपके वीडियो के बाईं ओर जो Image का Option दिखाई दे रहा है आपको उसे Open कर लेना है।
Step 4
जैसे ही आप इमेज के Option को Select करते हैं तो यहां अपने वीडियो के लिए थंबनेल Edit करने का Option आता है। अब आपको Custom थंबनेल के Option को Select कर लेना है और आप अपने वीडियो के लिए जो भी थंबनेल बनाए हैं उसे आपको Select कर लेना है।
जैसा कि आप नीचे देख सकते हैं। अगर आप अपना थंबनेल बदलना चाहते हैं तो आप Change के Option को Click करके अपना थंबनेल बदल सकते हैं। ये सब कर लेने के बाद आप Done के Option को Click कर लें।
Step 5
अगर आप अपने वीडियो का Title, Description, Visibility, Location, Tags बदलना चाहते हैं तो आप यहां से बदल सकते हैं इसके बाद आप Save के Option को Click कर लें। आपका Thumbnail अब आपके वीडियो में लग चुका है जैसा कि आप नीचे के Image में देख सकते हैं।
अगर आप कभी अपने वीडियो का Thumbnail दुबारा से बदलना चाहते हैं तो आप इसी Steps को Follow करके अपने वीडियो का थंबनेल बदल सकते हैं।
YouTube Studio से अपलोड वीडियो / वीडियो में Thumbnail कैसे लगाएं?
अब हम जानेंगे कि कैसे आप YouTube Studio से अपने Upload किए हुए वीडियो में Thumbnail लगा सकते हैं।
Step 1
तो इसके लिए सबसे पहले आप Web Address में studio.youtube.com लिखकर Enter करने के बाद Youtube Studio Open कर लीजिए। Open करने के बाद आपको कुछ इस प्रकार से इंटरफेस नजर आएगा। जैसा कि आप नीचे के 1st Image में देख सकते हैं। इसके बाद आपको Content के Option को Open कर लेना है जिसे Arrow से दिखलाया गया है।
जब आप इस Option को Open करते हैं तो आपके सामने वो सभी वीडियो आ जाएगा जिस वीडियो को आपने अपने Youtube Channel में Upload किया है। अब आपको उस वीडियो को Select कर लेना है जिस वीडियो में आपको Thumbnail लगाना है।
Step 2
इसके लिए आप सबसे पहले अपने वीडियो पर Click कर उस वीडियो को Open कर लें। अब आप थंबनेल के Option में Upload Thumbnail का जो Option देख रहे हैं उसे Click कर अपने वीडियो के लिए जो थंबनेल आपने बनाया है उसे Select कर Upload कर लें। इसके बाद आप Save पर Click कर लें। आपका Thumbnail Upload हो जाएगा।
इस तरह से आप अपने Youtube Channel में Upload किए गए किसी भी वीडियो में Thumbnail लगा सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के इस पोस्ट में Thumbnail कैसे लगाएं जैसे सवालों का जवाब आपको मिल गया होगा। हमने जाना कि कैसे आप अपने YouTube में Upload किए हुए वीडियो में थंबनेल लगा सकते हैं। इस पोस्ट में हमने YouTube App से और YouTube Studio दोनों से थंबनेल Upload करने के बारे में जाना। आशा करता हूं कि यह पोस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद होगा और आपके मन में आने वाले सवाल ( Youtube video में Thumbnail कैसे लगाएं ) का जवाब भी मिल गया होगा।