1 मिनट में खराब फोटो की Quality ठीक करें। How to fix old blurry photo quality in hindi

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको एक ऐसे फोटो एप्लीकेशन के बारे में बताने वाला हूं जिसकी सहायता से आप अपनी पुरानी और धुंधली फोटो की Quality बहुत ही आसानी से ठीक कर सकते हैं। आप इस एप्लीकेशन की सहायता से अपने किसी भी प्रकार की पुरानी और धुंधली फोटो की Quality को आसानी से, अपने मोबाइल से ही ठीक कर सकते हैं।

इसके लिए आपको लैपटॉप या कंप्यूटर या फिर किसी भी प्रकार की सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ने वाली नहीं है। इस एप्लीकेशन को कोई भी व्यक्ति कहा जाए तो हर उम्र का व्यक्ति चाहे वह बच्चा हो अथवा बूढ़ा हर कोई इसे काफी आसानी से उपयोग कर सकता है। इस आर्टिकल में मैं आपको काफी सारी जानकारी देने वाला हूं इसलिए आप इसे शुरू से लेकर अंत तक पढ़ें ताकि आपको इस एप्लीकेशन से जुड़ी सभी जानकारी मिल सके। 

Remini App क्या है? 

Remini App एक Photo Enhancer Application है। इस एप्लिकेशन की सहायता से आप अपने पुराने और कम Quality वाले फोटो की Quality को ठीक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने किसी भी फोटो के धुंधलेपन को काफी हद तक कम कर सकते हैं। यह अन्य Photo Editing Apps की तरह नहीं है। आप Remini App से किसी भी प्रकार के फोटो को एडिट करने के बाद आप अपने इस फोटो को Social Media के माध्यम से कहीं भी शेयर कर सकते हैं।

Remini App से जुड़ी कुछ बातें

यह एप्लीकेशन एक प्रीमियम एप्लीकेशन है। ये एप्लीकेशन अंग्रेजी, हिंदी, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, रूसी, सरलीकृत और पारंपरिक चीनी, स्पेनिश और थाई भाषाओं में उपलब्ध है। इस App की Subscription आप weekly, monthly या yearly ले सकते हैं। इस App की सब्सक्रिप्शन लेने के बाद अगर आप सब्सक्रिप्शन cancel करते हैं तो आपकी राशि वापस नहीं होगी। 

Remini App से पुरानी और धुंधली फोटो की Quality कैसे ठीक करें? 

आज हम जानेंगे कि कैसे आप Remini App का इस्तेमाल करके अपनी पुरानी और धुंधली Quality की तस्वीर को इस आप की मदद से ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी सॉफ्टवेयर या लैपटॉप की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से ही किसी भी तरह के फोटो की Quality को बेहतर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस ऐप का इस्तेमाल कैसे करना है।

Step 1

सबसे पहले, जब आप Remini App Open करते हैं तो आपके सामने Get Started का Option आएगा। अब सबसे पहले आपको Get Started को सेलेक्ट कर लेना है। 

Step 2

इसके बाद एक नया पेज ओपन होता है। इस पेज में आपको Blurry Portraits दिखाया जाता है। इसे देखने के लिए आप Slider का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे ही आप स्लाइडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके स्क्रीन में Next पेज जाने के लिए Arrow आ जाता है। अब आपको Arrow को सेलेक्ट कर लेना है। 

Step 3

जैसे ही आप Arrow को Select करते हैं तो आप फिर से एक नए पेज में पहुंच जाते हैं। अब यहां पर आपको पुराने फोटो की Before And After वाली फोटो दिखायी जाती है। इसके बाद आपको Next कर लेना है। 

Step 4

अब Next पेज में आपको फिर से Facial Details दिखाई जाती है। इसके बाद आप Next कर दीजिए। 

Step 5

अब इस पेज में आपको एक सप्ताह का सब्सक्रिप्शन लेने का ऑप्शन दिखाया जायेगा। अब अगर आप 1 सप्ताह का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो आप Continue वाले ऑप्शन को Select कर लीजिए। लेकिन अगर आप एक सप्ताह तक ट्रायल use करना चाहते हैं तो आप Enable Free Trial को select कर लीजिए। 

लेकिन अगर आप फ्री में यूज़ करना चाहते हैं तो आपको ऊपर बाईं तरफ Close (X) का ऑप्शन दिखेगा। आपको उसे बंद कर देना है।  इसके बाद आपको Permission दे देना है। इसके बाद अब आप Allow कर दीजिए। अब आप जिस भी फोटो की Quality बढ़ाना चाहते हैं आप उसे सेलेक्ट कर लीजिए। इसके बाद आप Enhance को Select कर लीजिए। अब आपके फोटो पर कार्य किया जाएगा। 

Step 6

अब आप अपने फोटो पर Before And After की Quality देख सकते हैं। अब इस फोटो में आप after की Quality को पूरा select कर लीजिए। इसके बाद आप अपने फोटो को प्राप्त कर सकते हैं। Ad देखने के बाद ही आपका फोटो मोबाइल में सेव होगा। लेकिन अगर आप Ads देखना नहीं चाहते हैं तो आप Remove Ads के Option को Select करके सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।  

निष्कर्ष

आप आपको पूरी जानकारी मिल गई है कि आप इस एप्लीकेशन को कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप जब चाहें अपनी फोटो की Quality को आसानी से बढ़ा सकते हैं। 

Remini App काफी पॉपुलर एप्लीकेशन है। ये एप्लीकेशन Free और Premium दोनों में उपलब्ध है। अगर आप फ्री में इस एप्लीकेशन का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको काफी सारा Ad देखने को मिलेगा लेकिन अगर आप Ad देखना नहीं चाहते हैं तो आप इसकी Monthly सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। जोकि 450 रुपए / सप्ताह है। इसमें आप विज्ञापन मुक्त फोटो एडिट कर सकते हैं। 

Also Read

  1. Facebook Profile Lock कैसे करें? जानते हैं 2024 में लॉक करने का सही तरीका
  2. मोबाइल से Photo का Size कैसे कम करें Offline – MB To KB in 2023
  3. Video Compress कैसे करें? मोबाइल से किसी भी Video का Size कैसे छोटा करें? Top 6 Video Compressor Apps In Hindi
Sumit Minz
Follow

Leave a Comment