TVS Jupiter 125 CNG Scooter : आज के समय में जहां पूरी दुनिया बढ़ती महंगाई और पर्यावरण प्रदूषण से परेशान हैं वहीं वाहन निर्माता कंपनियां ऐसे नए और इको फ्रेंडली विकल्पों की तलाश में हैं जो पर्यावरण के अनुकूल हो और बढ़ती महंगाई का भी असर ना पड़े। इसी की ध्यान में रखते हुए TVS ने Bharat Mobility Global Expo में एक ऐसा स्कूटर पेश किया है जो पर्यावरण के बिल्कुल अनुकूल है साथ ही साथ बढ़ती महंगाई का भी इसपर बहुत ही कम असर पड़ने वाला है और यह स्कूटर दुनिया का पहला स्कूटर बनने जा रहा है जो है TVS Jupiter 125 CNG Scooter. क्योंकि यह ऐसा स्कूटर है जोकि CNG और Petrol दोनों से चलने वाला है।
इस ब्लॉग में हम TVS Jupiter 125 CNG Scooter के सभी फीचर्स, फायदे और उनके छोटे-बड़े सभी चीजों के बारे में जानेंगे।
TVS Jupiter 125 CNG Scooter
TVS ने Jupiter 125 को Dual Fuel वाला स्कूटर बनाकर जो कीर्तिमान हासिल की है उसकी सराहना करना भी काफी कम है। यही वजह है कि TVS Jupiter 125 दुनिया का पहला ऐसा स्कूटर है जो CNG और Petrol दोनों से चलता है। यह स्कूटर उन लोगों द्वारा काफी पसंद किया जानेवाला है जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।
TVS Jupiter का उद्देश्य
- बढ़ती महंगाई से परेशान ग्राहकों को महंगाई के असर से दूर रखना।
- दिनोदिन बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों का इस्तेमाल करना।
- किसी भी तरह के ईंधन की लागतों में कमी करना।
- ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस प्रदान करना।
TVS Jupiter 125 CNG Scooter Features
1. ड्यूल फ्यूल टेक्नोलॉजी
TVS Jupiter 125 CNG Scooter की सबसे खास बात यह है कि यह स्कूटर CNG और Petrol दोनों से चल सकती है। CNG से चलने पर यह स्कूटर पर्यावरण को काफी कम प्रदूषित करता है अर्थात् कहा जाए तो यह पर्यावरण के बिल्कुल अनुकूल है। वहीं पेट्रोल इसे काफी अधिक पावरफुल बनाती है।
2. माइलेज
1 Kg CNG में यह स्कूटर 84 Km की दूरी तय कर सकती है। वहीं अगर इस स्कूटर में CNG और Petrol दोनों Full Tank हो तो यह 200 से 230 Km तक का माइलेज देती है।
3. ईंधन क्षमता
TVS Jupiter 125 CNG Scooter में 1.4 Kg का CNG Tank दिया गया है वहीं पेट्रोल टैंक 2 L का दिया गया है।
4. डिजाइन
इस स्कूटर में LED Light का इस्तेमाल किया गया है जो रात के समय में काफी अच्छी रोशनी प्रदान करती है। वहीं CNG Tank की वजह से इस TVS Jupiter 125 CNG Scooter में स्टोरेज की सुविधा नहीं दी गई है।
5. प्रेशर मीटर
CNG Tank के ठीक बगल में एक Pressure Meter दिया गया है जो यह दिखलाता है कि CNG Tank में कितना प्रेशर है अथवा कितना CNG भरा है।
TVS Jupiter 125 CNG Scooter Design
हालांकि, स्कूटर में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है। हां, पहले स्कूटर सिर्फ पेट्रोल से ही चल सकता था लेकिन अब यह स्कूटर सिर्फ पेट्रोल ही नहीं बल्कि पेट्रोल और सीएनजी दोनों से चल सकता है। इसके अलावा अब CNG Scooter में सीट के नीचे Storage नहीं दिया गया है। हालांकि सामने की तरफ छोटा स्टोरेज दिया गया है।
TVS Jupiter 125 CNG Scooter के फायदे
1. इको फ्रेंडली
TVS Jupiter 125 पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि यह एक CNG Scooter है और इसका इस्तेमाल करने से प्रदूषण भी बहुत ही कम होता है।
2. Low Cost
CNG की कीमत पेट्रोल की तुलना में बहुत ही कम होती है इसलिए यह उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है जो लंबी दूरी की ट्रैवल करते हैं और कम खर्च में अधिक दूरी तय करना चाहते हैं।
3. Low Maintenance Cost
CNG Vehicle का Maintenance करवाने का खर्च भी Petrol Vehicle की तुलना में काफी सस्ती होती है।
4. माइलेज
TVS Jupiter 125 CNG Scooter का माइलेज काफी बेहतर है। अगर इसकी माइलेज की बात करें तो यह सिर्फ 1 Kg CNG में 84 Km की दूरी तय करती है।
5. Duel Fuel
TVS का यह CNG Scooter Dual Fuel वाला स्कूटर है। यह स्कूटर CNG और Petrol दोनों से चलती है।
TVS CNG Scooter क्यों खरीदें?
- अगर TVS CNG Scooter की तुलना अन्य स्कूटर से करें तो TVS CNG Scooter पेट्रोल और सीएनजी दोनों से चल सकती है जबकि अन्य स्कूटर सिर्फ पेट्रोल से चलती है।
- TVS CNG Scooter सिर्फ एक Kg CNG में 84 Km का माइलेज देती है वहीं पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर 1 लीटर में 40 से 45 किमी तक का ही माइलेज दे पाती है।
- CNG की कीमत पेट्रोल की कीमत से काफी कम है जिस वजह से CNG Scooter की Running Cost भी काफी कम होती है।
CNG Scooter खरीदते समय रखें इन सभी बातों का ध्यान :
- CNG Scooter खरीदते से पहले अपने क्षेत्र में CNG Station की जांच जरूर कर लें।
- CNG Tank में Gas के प्रेशर को नियमित चेक करते रहें।
- CNG Scooter की समय-समय पर नियमित सर्विसिंग करते रहें जिससे कि CNG Scooter की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहे।
निष्कर्ष :
TVS ने Dual Fuel Technology Scooter को Bharat Mobility Global Expo में पेश कर एक नई मिसाल कायम की है। यह ना सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि यह ग्राहकों की जरूरतों पर पूरी तरह से खरा उतरती है। क्योंकि यह CNG Scooter आपके सभी चीजों का पूरा ध्यान रखती है।
Also Read :
- Hyundai Creta EV : सिंगल चार्ज पर 473 Km का माइलेज और कीमत सिर्फ इतनी
- Tata Nano Electric Car 2025 : आ रहा धूम मचाने और कीमत सिर्फ इतनी
क्या TVS Jupiter पेट्रोल और CNG दोनों से चलता है?
हां, TVS Jupiter पेट्रोल और CNG दोनों से चलता है।
TVS CNG Scooter का माइलेज कितना है?
यह स्कूटर 1 Kg CNG पर 84 Km का माइलेज देती है वहीं पेट्रोल पर यह लगभग 45 से 50 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है।
TVS CNG Scooter की कीमत कितनी है?
कीमत के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद किया जा रहा है कि इसकी Ex-Showroom कीमत 1 लाख रुपए तक हो सकती है।
TVS Jupiter 125 CNG कब लॉन्च होगा?
इस स्कूटर के लॉन्च के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह स्कूटर 2025 में लॉन्च होने की पूरी संभावना है।