जब भी हमें किसी मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल करना होता है तो हमें उसमें अपना मोबाईल नंबर डालकर उसमें अकाउंट बनाना पड़ता है|

इस वजह से हमें अपनी सारी जानकारी देनी पड़ती है| जिस वजह से हमारी सभी जानकारी उस ऐप के डाटा में सेव हो जाती है|

अगर हैकर द्वारा गलती से हमारा सारा डाटा उसके हाथ लग जाए तो इससे स्कैम होने का भी खतरा बढ़ जाता है|

कभी-कभी तो हमें ना चाहते हुए भी मजबूरी में अपना मोबाईल नंबर भी लोगों से शेयर करना पड़ता है|

इस तरह से कभी-कभी हमारा नंबर  गलत हाथों में पड़ जाता है तो इससे हमें किसी भी तरह का नुकसान या अनहोनी होने का खतरा बढ़ जाता है|

अगर आप इस तरह की किसी भी अनहोनी से बचना चाहते हैं तो Zangi App आपके लिए काफी फायदेमंद होनेवाली है|

Zangi App इतना खास इसलिए है क्योंकि यह एक प्राइवेट मैसेंजर ऐप है| इसमें अकाउंट बनाने के लिए कोई भी पर्सनल जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती है|

इतना ही नहीं जब भी आप इस ऐप में अपना अकाउंट बनाते हैं तो आपको एक प्राइवेट नंबर दिया जाता है| जिसका इस्तेमाल आप इस ऐप के लिए कर सकते हैं|

और जब भी आपको किसी अनजान व्यक्ति से किसी काम के सिलसिले में बात करना हो तो आप Zangi App का नंबर उस व्यक्ति से शेयर कर सकते हैं|

इस तरह से आपकी जानकारी और आपका मोबाईल नंबर किसी भी  अनजान व्यक्ति के हाथों नहीं पड़ सकता है|

साथ ही यह ऐप किसी भी व्यक्ति का डाटा स्टोर नहीं करता है| इस ऐप का इस्तेमाल आप किसी को भी मैसेज और files भेजने, और Voice और Video Call करने के लिए कर सकते हैं|

इस तरह से आप Zangi Private Messenger ऐप का इस्तेमाल करके हर प्रकार के होनेवाले खतरे और स्कैम से बच सकते हैं| साथ ही इस नंबर को Trace भी नहीं किया जा सकता है|