क्या आप बिल्कुल फ्री में बिना पैसा लगाए खुद का अपना एक Website बनाना चाहते हैं ? अगर हाँ, तो मैं आपको बिल्कुल फ्री में Website बनाने के लिए बताने वाला हूँ|
जहां आपको एक रुपए भी लगाने की जरूरत नहीं है और इसका इस्तेमाल आप ब्लॉगिंग के लिए कर सकते हैं|
अगर आप ब्लॉगिंग करने की सोच रहे हैं लेकिन आप इसमें शुरू में पैसे लगाना नहीं चाहते हैं तो आप ब्लॉगर में वेबसाईट बना सकते हैं|
ब्लॉगर में Website बनाना बिल्कुल मुफ़्त है| यह गूगल का ही एक Product है जो हमें बिल्कुल फ्री में Website बनाने की सुविधा देता है|
आप Blogger से भी ब्लॉगिंग की शुरुआत कर सकते हैं और जब आपको इसकी थोड़ी बहुत समझ आ जाती है तो आप बाद में इसे Wordpress में Transfer कर सकते हैं|
Website का इस्तेमाल आप Blogging और Products बेचने के लिए कर सकते हैं| अर्थात कहा जाए तो पैसे कमाने के लिए|
Blogger में Website बनाने के लिए आपको Google में Blogger Search करना होगा उसके बाद आपको ब्लॉगर में अपना अकाउंट बनाना होगा|
सिर्फ कुछ Steps को Follow करके ही आप सिर्फ कुछ ही मिनट में अपना एक Website बना सकते हैं| जिसका इस्तेमाल करना काफी आसान है|
Blogger में Website बनाने की सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ आपको ना Hosting खरीदने की जरूरत होती है और ना ही Domain खरीदने की| यहाँ आपको सबकुछ बिल्कुल फ्री में मिल जाता है|
अगर आप बिल्कुल फ्री में Website बनाना चाहते हैं तो Blogger सबसे बढ़िया प्लेटफॉर्म है|