अगर आपकी खुद की एक कार है और आप कार चलाते हैं या फिर आप एक टैक्सी ड्राइवर हैं तो यह Dash Cam आपके लिए है बहुत काम की चीज|
अगर आपको नहीं मालूम कि Dash Cam क्या है तो मैं आपको बात दूँ कि यह एक कैमरा है जिसे खासतौर पर कार के लिए ही डिजाइन किया गया है|
जिसे आप कार के Dash Board में या फिर मिरर में लगा सकते हैं| आप चाहे तो इसे कार के आगे और पीछे दोनों तरफ लगा सकते हैं| जिससे कि दोनों तरफ का व्यू रिकार्ड हो सके|
अगर आपको अभी भी पता नहीं चला कि इस Dash Cam को कार में क्यों लगाया जाता है तो मैं आपको बात दूँ कि यह आपको हर जोखिम से बचाने में समर्थ है|
जब भी आप कार चलाते हैं तो यह कैमरा ऑटोमैटिक View Record करने लगता है जिससे किसी दुर्घटना के समय में यह आपके लिए एक सबूत का काम करता है|
किसी दूसरे की लापरवाही की वजह से हुए दुर्घटना के समय यह वीडियो रिकार्ड आपको होनेवाली परेशानी से बचा सकता है|
अगर आप टैक्सी ड्राइवर हैं तो यह आपके लिए बहुत ही काम की चीज है| इस Dash Cam को आप कार के अंदर भी लगा सकते हैं जिससे कि पैसेंजर की हर गतिविधि पर नजर रखा जा सके|
इतना ही नहीं यह Dash Cam आपके Long Drive की यात्रा को रिकार्ड करके आपकी यात्रा को यादगार बना सकती है| जिसे आप जब चाहे देख भी सकते हैं|
यह Dash Cam Single और Double कैमरा के साथ Full HD में आता है जिससे कि सभी रिकार्ड अच्छी तरह से दिखाई देता है| साथ ही इसमें Stabilizer का फीचर भी रहता है जो वीडियो को स्टैबल रखता है|
यह अलग -अलग कीमत पर बाजारों में उपलब्ध है जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं| आप चाहे तो आप इसे Online भी खरीद सकते हैं| जिसकी कीमत बिल्कुल बजट में है|